खाने की चीजों पर जीएसटी लगाकर गरीबों का निवाला छीना मोदी सरकार-- इंतखाब आलम

 
मऊ; अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मऊ एवं शहर कांग्रेस कमेटी मऊ के तत्वाधान में महंगाई के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बुनकर कॉलोनी पर उपस्थित होकर के धरना दिया तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने बड़ी जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जिला अधिकारी को एक ज्ञापन शौपा।
                  धरना कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा की महंगाई चरम सीमा पर है और इसको रोकने के लिए सरकार के पास कोई प्लान नहीं है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि मोदी सरकार खाने पीने की वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर के गरीबों के थाली से उनका निवाला ही छीन लिया है दूध दही छाछ के अलावा आटा और चावल पर भी जीएसटी लगाया गया है यह सरकार गरीबों को जुमला दिखा कर के उन पर यातनाएं देख रही है भाजपा की रणनीति है कि अपने पूंजीपति दोस्तों के लिए काम करो और गरीबों से टैक्स लेकर के अपने अमीर दोस्तों क
कर्जो को माफ कर दो।
                 शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि आज डॉलर के मुकाबले रुपया इतना तेजी से गिर रहा है इस पर मोदी जी को चिंता नहीं है जबकि वह कहा करते थे कि जिस देश का रुपया जीतना गिरता है उतना देश की सरकार गिरती है अब मोदी की क्या कर रहे हैं मोदी जी देश को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने में नहीं हिचके गए
         कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडे ने कहा कि सरकार ED का डर दिखाकर विपक्ष के नेताओं पर जो हमला कर रही है उससे कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं डरेंगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक इतिहास रहा है देश को आजाद कराने में अंग्रेजों से नही डरा तो तानाशाही सरकार से कैसे कर सकते है हम अंतिम समय तक देश के लिए लड़ते रहेंगे और लोकतंत्र को बचाने में कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है प्रदर्शन में मुख्य रूप से घनश्याम सहाय राजकुमार राय ओमप्रकाश ठाकुर उमाशंकर सिंह अकरम प्रेमियर रमन पांडेय नज़ीर अहमद रामचन्द्र राय रामकरण यादव मुकेश राजभर शिवाजी कन्नौजिया विनोद कुमार पूजा राय सोहेल नोमानी मनोज गिहार मीना भारती मन्शा राजभर वीरेंद्र कुशवाहा छोटे लाल स्वामीनाथ राय असलम गुड्डू आफताब आलम शैलेन्द्र सिंह रत्नेश राय त्रिभुवन भारती अशोक राय सुरेश चंद्र राजभर संजय चौहान सर्वेश कुमार खालिद नेयाज शाही फहद कादिर सिकन्दर प्रसाद आदि।