लखनऊ। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 15 अगस्त को आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके लखनऊ के मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉलों में फ्री में फिल्में दिखाई जाएंगी। शहर के डीएम सूर्यपाल गंगवार इसे लेकर शुक्रवार को आदेश जारी किया जिसके तहत लखनऊ के 12 थिएटरों में फ्री में फिल्में देखने को मिलेगा।
डीएम कार्यालय की तरफ से मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉलों के नाम और मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदर्शित की जाने वाली फिल्म, टाइम, और सीटिंग कैपेसिटी के बारे में भी जानकारी दी गई है। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि राष्ट्रीय त्योहार स्तवंत्रता दिवस के मौके पर पिछले साल के तरह इस साल भी राजधानी के मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉलों में देशभक्ति फिल्में फ्री में दिखाए जाने का प्रस्ताव है। मल्टीप्लेक्स में फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर लोग अपनी टिकट बुक करा सकते हैं।
1. आइनॉक्स गार्डन गलेरिया, तेलीबाग
2. आइनॉक्स फिनिक्स प्लासियो, गोमतीनगर एक्सटेंशन
3. आइनॉक्स काउन, फैजाबाद रोड, चिनहट
4. आइनॉक्स उमराव, निशातगंज
5. आइनॉक्स रिवरसाइट, गोमती नगर
6. PVR सिंगापुर मॉल, गोमतीनगर
7. PVR, सहारागंज
8. PVR फिनिक्स, आलमबाग
9. सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमती नगर
10. सिनेपोलिस, वन अवध गोमतीनगर
11. वेद मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर
12. कृष्णा कॉर्निवाल,
गोमतीनगर के आइनाक्स रिवरसाइट मल्टीप्लेक्स में दोपहर 1:10 बजे, निशातगंज स्थित आइनाक्स उमराव में दोपहर एक बजे, चिनहट स्थित आइनाक्स क्राउन में दोपहर 1:55 बजे, गोमतीनगर विस्तार स्थित आइनाक्स फिनिक्स प्लासियो में दोपहर 1:55 बजे, तेलीबाग स्थित आइनाक्स गार्डेन गलेरिया में दोपहर 1:10 बजे, आलमबाग स्थित पीवीआर फिनिक्स में दोपहर 12:40 बजे राकेटरी फिल्म निश्शुल्क दिखायी जाएगी। इसके अलावा पीवीआर सहारागंज में रात 11 बजे, गोमतीनगर स्थित सिंगापुर माल के पीवीआर में दोपहर तीन बजे, गोमतीनगर स्थित सिनेपोलिस फन रिपब्लिक दोपहर 12:45 बजे, सिनेपोलिस वन अवध गोमतीनगर में दोपहर 12:30 बजे और गोमतीनगर स्थित वेव मल्टीप्लेक्स में राकेटरी फिल्म को दोपहर एक बजे दिखाया जाएगा। वहीं फिल्म मैच आफ लाइफ आलमबाग के कृष्णा कार्निवाल में दोपहर 12 बजे से लोग निश्शुल्क देख सकेंगे।

