Droupadi Murmu |
मऊ --भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की शानदार विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
जनपद कार्यालय पर एकत्र होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी तथा हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि, भाजपा के नेतृत्व में एन.डी.ए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की विजय पूरे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। भारत में पहली बार किसी आदिवासी महिला ने ऐतिहासिक मतों से राष्ट्रपति पद पर विजय प्राप्त की है।भारतीय जनता पार्टी का ध्येय लक्ष्य अंत्योदय प्रण अंत्योदय पथ्य अंत्योदय है, आज भाजपा ने भारत के शीर्ष पद पर समाज के कतार में अंतिम पायदान पर खड़ी एक सामान्य आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनवाकर अपने लक्ष्य को चरितार्थ करने के साथ ही एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना सामाजिक न्याय के क्षेत्र में स्वागत योग्य कदम है। वह सुदूर क्षेत्रों में रहने वाली ऐसी आदिवासी महिला हैं जिन्होंने अपने कर्म और योग्यता के बल पर यह पद पाया है। द्रौपदी मुर्मू के स्वभाव में कभी कोई परिवर्तन नहीं आया,राजभवन से निकलकर अपने सामान्य जीवन में पूर्व की भांति समाहित हो जाना यह बड़े व्यक्तित्व की पहचान है। द्रापदी मुर्मू के राष्ट्रपति भवन में रहकर कार्य करने से तमाम सुदूर क्षेत्रों में रह रहे आदिवासियों को मुख्य धारा से जुड़ने में आसानी होगी।
भाजपा शीर्ष नेतृत्व के प्रति हम सब आभार और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं की देश के कोने कोने से योग्य व्यक्तियों की पहचान करके उन्हे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वाले पदों पर आसीन किया जा रहा है। इस समय कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों के पास तो कोई योग्य नेता है और नही कोई उचित नियत है विपक्ष का काम केवल अंधविरोध के लिए विरोध करना है।
इस अवसर पर संतोष सिंह,आनंद प्रताप सिंह,राकेश मिश्रा,संगीता द्विवेदी,नूपुर अग्रवाल,अनिल श्रीवास्तव,इंद्रदेव प्रसाद,सुब्बाराव भारती,सचिंद्र सिंह,अंजनी सिंह,कृष्ण कांत राय,राघवेंद्र सिंह,अखंड सिंह,चंदन,राधेश्याम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।