माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आसफा अंसारी की मुश्किलें बढ़ी, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद से नही मिली राहत उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने मुख्तार अंसारी की पत्नी आसफा अंसारी की याचिका खारिज कर दी। आपको बता दे कि दिनांक 31.01.2022 को थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ में मुख्तार अंसारी की पत्नी आसफा अंसारी सहित सरजिल रजा उर्फ आतिफ रजा, अनवर सहजाद, रविन्द्र नारायण सिंह तथा जाकिर हुसैन उर्फ विक्की के विरूद्ध सार्वजनिक सम्पत्ति पर अतिक्रमण कर उपयोग करने के मामलें में मु0अ0सं0 20/22 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसको क्वैश करने के लिए आसफा अंसारी द्वारा माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया था। आज माननीय उच्च न्यायालय ने उक्त आसफा अंसारी पत्नी मुख्तार अंसारी की एफआईआर क्वैश करने की याचिका को डिसमिस कर दिया।
