शादी विवाह आदि उत्सव पर गेस्ट हाउस मालिकों तथा डीजे मालिकों द्वारा तीव्र ध्वनि प्रदूषण फैलाया जा रहा है ,जिसके कारण आसपास की इमारतों में कंपन तथा लोगों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.लोक स्वास्थ्य और पर्यावरण को खतरा है .इसके दृष्टिगत समस्त गेस्ट हाउस मालिकों तथा डीजे मालिकों को नोटिस जारी की गई है कि गेस्ट हाउस परिसर के अंदर तथा मोहल्ला के परिसर के अंदर में मंद ध्वनि नियंत्रित रखें अन्यथा की स्थिति में गेस्ट हाउस मालिकों और डीजे मालिकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा .समस्त थानाध्यक्षों को नोटिस तामील कराने तथा कठोर कार्रवाई किए जाने का आदेश किया गया है
