मऊ --डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में चल रही 12वीं इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन दिनांक 8 मई 2022 को किया गया ।उक्त प्रतियोगिता में बालक वर्ग में रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज भीटी मऊ की टीम विजेता रही, वहीं उपविजेता टीम देव पब्लिक स्कूल सहादतपुरा मऊ रही। बालिका वर्ग में क्रिकेट कोचिंग सेंटर मऊ की टीम विजेता व सेंट जेवियर्स हाई स्कूल मऊ की टीम उपविजेता हुई। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि सत्येंद्र कुमार यादव सब रजिस्टर घोसी, डॉक्टर संजय सिंह डायरेक्टर शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ डॉक्टर सुजीत सिंह मऊ रहे व विशिष्ट अतिथि मुकेश सबरवाल उप क्रीड़ा अधिकारी मऊ, रोहित जायसवाल (जायसवाल आयरन स्टोर भीटी मऊ) राकेश तिवारी,बबलू राय, अश्विनी कुमार सिंह, डॉक्टर मयंक चौबे रहे। उक्त अवसर पर बालक वह बालिका वर्ग में विजेता टीम को मुख्य अतिथि सत्येंद्र कुमार यादव, डॉक्टर संजय सिंह, डॉ सुजीत सिंह ने ट्रॉफी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम को बबलू राय रोहित जयसवाल अश्विनी कुमार सिंह व राकेश तिवारी ने संयुक्त रुप से ट्रॉफी व मोमेंटो प्रदान किया । उक्त अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि सत्येंद्र यादव ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों में आपसी सहयोग व भाईचारे की भावना विकसित होती है साथ ही कठिन परिस्थिति में भी सहज रहने का गुण विकसित होता है एवं भाईचारे की भावना का विकास होता है, उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी खिलाड़ियों एवं आयोजन सचिव साबिर खान सचिव जिला क्रिकेट संघ का धन्यवाद किया।
