मुजफ्फरनगर -हिस्ट्रीशीटरों की अपराध से तौबा

 उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर में स्थित एक थाने में बुधवार को उस समय हर कोई हैरान रह गया। जब गले में तख़्ती डाले हाँथ जोड़कर और कान पकड़कर दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश थाना अध्यक्ष के पास अपराध से तौबा करने पहुँचे। 

इन दोनों बदमाशों ने थाना अध्यक्ष के समक्ष हाथ जोड़कर ये शपथ ली की वह अब भविष्य में कभी भी अपराध नहीं करेंगे। 

दरअसल मामला शाहपुर थाने का है जहाँ आज नसीम और नईम नाम के दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश गले में तख़्ती डालकर थानाध्यक्ष राधेशयाम यादव के समक्ष पहुँचे जहाँ उन्होंने थाना अध्यक्ष के सामने हाथ जोड़कर ये क़सम खाई की वह भविष्य में अब कभी भी अपराध नहीं करेंगे और अगर वह अपराध करते हुए पाये जाते है तो पुलिस उन्हें जो मर्जी सज़ा दे सकती। 

आपको बता दे की ये दोनों ही बदमाश बड़े ही शातिर क़िस्म के गौकश है। जिनपर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग डेढ़ डेढ़ दर्जन आपराधिक मुक़दमे भी दर्ज है। 

बहराल योगी सरकार के दो हथियार बुल्डोजर और पुलिस की गोली ने तो मानो सूबे के बदमाशों की कमर ही तोड़ डाली है। जिसके चलते अब अक्सर थानों में अपराधियों को अपराध से तौबा करते देखा जा सकता है।