मऊ :समरसता भोज मनाया गया

मऊ -मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पूरे जनपद में अनेक जगहों पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समरसता भोज मनाया गया।
        भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता की अगुवाई में मऊ सदर विधानसभा के गालिबपुरा शक्ति केंद्र के दलित बस्ती में सहभोज का कार्यक्रम करते हुए धूमधाम से खिचड़ी का पर्व मनाया गया।
        भाजपा जिलाध्यक्ष ने खिचड़ी भोज को।समरसता भोज की संज्ञा देते हुए कहा की आज से हमारे सभी शुभ कार्य आरंभ हो जाते हैं,प्रकृति के साथ हमारे धर्म और संस्कृति का समावेश करते हुए हमारे पूर्वजों ने त्यौहार मनाना शुरू किया जो आज भी अनवरत जारी है।
        पिछले कई वर्ष की भांति इस बार भी भारतीय जनता पार्टी समरसता भोज पूरे जनपद में मना रही है। हमारे लिए अब एक संभाव के हैं अतः है सभी एक साथ इस सहभोज में सहभाग करते हैं।
        समरसता भोज के बाद जिलाध्यक्ष की अगुवाई में शक्ति केंद्र में निवास करने वाले लाभार्थियों से डोर टू डोर जाकर संपर्क किया गया, तथा सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा की गई।
        इस अवसर पर इंद्रदेव प्रसाद,सुब्बाराव भारती,पुनीत यादव,राघवेंद्र प्रताप सिंह,संदीप श्रीवास्तव,आकाश मल्ल समेत,गणेश समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।