देव दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा का किसानों ने स्वागत किया है।किसान नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के कृषि कानून वापस लेने के फैसले का हम स्वागत करते है।किसानों के हित मे देर से उठाया गया कदम है। कृषि कानूनों की वापसी की खुशी में किसानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया।और कहा कि जब तक संसद से कानून बनाकर कानून को वापस नहीं ले जाता, तब तक किसान अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
HomeUnlabelled
मऊ- पीएम के कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा का किसानों ने किया स्वागत,मिठाइयां खिलाकर मनाई खुशी

