मऊ में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया


आपको बता दे की मऊ में एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर गांव का है।

गांव के रहने वाले घूरा की बेटी वंदना (24) की शादी मई में आजमगढ़ के कम्हरिया में हुई थी। कुछ दिनों से वंदना अपने मायके देवसीपुर में ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे गांव का रहने वाला सुधाकर (26) घूरा के घर आया। उसने वंदना को घर के बाहर बुलाया। वंदना जैसे ही बाहर आई सुधाकर ने उसको गोली मार दी। जिससे उससे मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी भी जान चल़ी गई

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। ग्राम प्रधान वीरेंद्र ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल की।                                      

 पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि मृतक युवती की मां तारा देवी ने बताया है कि सुधाकर ने पहले उनकी बेटी को गोली मारी है घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। इस घटना की सभी पहलूओं से जांच की जा रही है।