लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें आई आई टी, एन ई ई टी एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय समूह के संरक्षक प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर एससी तिवारी जी उपस्थित हुए। नीट परीक्षा में उत्तीर्ण 3 उर्सा अतहर,नसरीन पुत्री श्रीमती हुस्ना बानो, उमर जीशान पुत्र श्री अरशद अमीन, शिवांगी गुप्ता पुत्री श्री मुन्ना प्रसाद, चेतना पुत्री श्री भगवती प्रसाद, संगम खरवार पुत्र श्री भूपेंद्र खरवार, रुचि यादव पुत्री स्वर्गीय सुरेंद्र यादव एवं शिवानी औंध गौड़ पुत्री श्री लालजी गौड़ को उत्कृष्टता पुरस्कार देकर डॉक्टर एससी तिवारी ने सम्मानित किया। आईआईटी एवं आईआईटी जैम की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों में क्रमशः रोमैशा वकार पुत्री श्री वकार अहमद, शिवानी सिंह पुत्री संजय सिंह एवं आकांक्षा यादव पुत्री स्वर्गीय सुरेंद्र यादव को विद्यालय के संस्थापक विजय शंकर यादव ने उत्कृष्टता सम्मान देकर पुरस्कृत किया।
खेलो इंडिया में विद्यालय के नीतीश चौहान का चयन होने पर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया | डॉक्टर एससी तिवारी ने कहा कि आज विद्यालय के बच्चों की इस उपलब्धि को देखकर विद्यालय के सृजन की मेहनत आज साकार होते दिखाई दे रही है डॉ तिवारी ने कहा कि विजय शंकर जी द्वारा जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे हैं उत्कृष्ट कार्य की सराहना करता हूं I विद्यालय के संस्थापक श्री विजय शंकर ने बच्चों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य क्रमशः पीएल जैसी, सरिता केडिया, आर के त्रिपाठी एवं शिक्षक गणों में श्री संजय चौबे, वी राव, ए एल चौहान, सुजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

