घोसी -घोसी संघर्ष समिति घोसी ने पंडित रामविलास पांडे की 10 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की


घोसी संघर्ष समिति घोसी ने किया सम्मानित
पंडित रामबिलास पांडेय की दसवीं पुण्यतिथि पर घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने अपने साथियों संग बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जहां सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं पर दूसरी तरफ उनकी पत्नी को अंगवस्त्र एवं परशुराम बाबा की प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किए, बताते चले कि घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि हम लोग केवल आशीर्वाद लेने के लिए सम्मानित किया गया, पंडित रामबिलास पांडेय ने आजादी की लड़ाई में अहम योगदान दिया तो इसमें उनकी पत्नी का भी बहुत बड़ा योगदान रहा, इन्ही लोगों की मेहनत से हमारा देश अंग्रेजो के चंगुल से आजाद हुआ, शब्द कम पड़ जाते हैं पंडित जी की व्याख्या करते करते, आगे भी घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि हर साल 26 जनवरी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, फौजियों, सेनानियों एवं पुलिस जनों का सम्मान समारोह होता है, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने भी कहा कि बाबा की छवि एक अलग थी इसलिए दल से हटकर लोग श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, सुदर्शन कुमार ने कहा कि बाबा जैसा नेता होना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि वह एक ऐसे व्यक्ति थे जो आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई वह अपने शासन काल में कृषि मंत्री होते हुए बहुत ही ईमानदारी से लोगों की सेवा की, महामंत्री खुर्शीद खान ने भी कहा कि बाबा जैसा नेता मिलना बहुत ही मुश्किल है, अंत में घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने अपने साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा, घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, महामंत्री खुर्शीद खान, सुदर्शन कुमार साहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे