मऊ --अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ के कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला


हाल ही में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा लिखित किताब *"Sunrise Over Ayodhya"*
में हिन्दू और हिंदुत्व को लेकर कई अमर्यादित टिप्पणियां की गई है और हिंदुत्व की तुलना जिहादी आतंकवाद "ISIS" से की गई है जिसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जनपद मऊ के कार्यकर्ताओं ने पुरजोर विरोध करते हुए जिले के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया तथा सलमान खुर्शीद मुर्दाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाते हुए उनके इस अमर्यादित टिप्पणी की निंदा की और उनकी पुस्तक का बहिष्कार किया।
इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ जिले के जिला संयोजक श्याम जी उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस नेता ने अपनी किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या : नेशनहुड इन आवर टाइम्स' में दावा किया है कि साधु-संतों के दौर के हिंदुत्व को इसके आक्रामक स्वरूप से बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जो बहुत हद तक आईएस और बोको हराम की विचारधारा से मिलता है। यह हिंदुओं और हिंदू धर्म का अपमान है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सलमान खुर्शीद के इस टिप्पणी का और उनके द्वारा लिखित पुस्तक का विरोध और बहिष्कार करती है।
पुतला दहन के इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला संयोजक श्याम जी उपाध्याय के अतिरिक्त जिला संगठन मंत्री अनूप भारत, विभाग सह संयोजक सुधांशु जी, जिला आंदोलन प्रमुख शुभम गुप्ता, ओमकार सिंह, रोहित, सुरज, सार्थक, आदेश, रितेश, आयुष आदि अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।