बलिया मऊ आजमगढ़ सहित रीजन में सर्वोच्च बिक्री के लिए लालजी यादव को मिला सर्वोच्च सम्मान
मऊ। अपने निरंतर परिश्रम वह लगनशीलता से व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में प्रिज्म सीमेंट को सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए कर्मयोगी व्यवसायियों का सम्मान किया गया। जिसमें मऊ बलिया सहित रीजन के 12 जनपदों में सबसे अधिक बिक्री के लिए जनपद के ज्योति कंट्रक्शन के प्रोपराइटर लाल जी यादव को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस दौरान प्रिज्म सीमेंट कंपनी के यूपी हेड प्राग जैन ने कहाकि किसी भी संस्थान के लिए उसकी इकाई महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में कोरोना काल के दौरान भी निरंतर अपने प्रयासों से व्यवसाय में एक नई ऊंचाई स्थापित करने वाले दुकानदारों का सम्मान कर कंपनी अपने को गौरवान्वित महसूस करती है।
रीजनल हेड वरुण उपाध्याय ने कहा कि प्रिज्म सीमेंट निर्माण के क्षेत्र में एक विश्वास के रूप में स्थापित हो चुका है। उच्च क्वालिटी के गुणवत्ता युक्त यह सीमेंट अपने रेंज के सभी सीमेंट में सबसे लोकप्रिय व अच्छा माना जाता है। जिसके चलते निरंतर इसकी मांग बढ़ती जा रही है। ऐसे में कर्मयोगी व्यवसायियों का सम्मान आवश्यक था।
बलिया मऊ जनपद के सेल्स प्रमोटर प्रवीण जायसवाल ने आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए कहाकि पिछले 2 वर्षों से कोविड कोरोना के चलते यह कार्यक्रम नहीं हो सका था। ऐसे में 2 वर्षों बाद व्यवसाई सम्मान के माध्यम से सहयोग के लिए सबका धन्यवाद प्रकट किया गया।
इस अवसर पर मऊ बलिया के दोनों जनपदों से प्रिज्म सीमेंट से जुड़े व्यवसाई उद्यमियों का सम्मान किया गया।


