मऊ - स्वर्णिम आभा से जगमगाया सर्वेश्वरी धाम


मऊ। पौराणिक तमाशा तट के मऊ जनपद में सर्वेश्वरी मुक्तिधाम ढेकुलिया घाट पर देव दीपावली के अवसर पर नवीन परंपरा जो गत वर्ष से आरंभ की गई आज 11 हजार दीपों से आच्छादित हो रही है। शारदा नारायण हॉस्पिटल के डायरेक्टर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह ने अपनी पत्नी डॉ. एकीक के संग दीप प्रज्वलन कर इस परंपरा का आगाज किया। नगर में शारदा नारायण हॉस्पिटल, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, केवीए मानवाधिकार फाउंडेशन, लोक कल्याण न्यास, नन्ही गौरैया फाउंडेशन, सहित दर्जनों समाजसेवी परंपरा में प्रतिभाग करते हुए बताया कि इस तरह की परंपरा को जनपद ही नही पूरे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बोने की आवश्यकता है। देव दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे पुरुषार्थ सिंह, विकास सिंह,डॉ सुजीत सिंह,अजित सिंह, निकुम्भ, संतोष कुमार सिंह, आनंद सिंह, डॉ. सीता राय , सचिंद्र सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह, राजीव जौहरी, सतीश सिंह ने पौराणिक तमसा तट पर स्थित सर्वेश्वरी मुक्तिधाम ढेकुलियाघाट देव दीपावली को 11 हजार दीपों से रौशन किया । दर्जनों संस्थाओं के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नगर सहित जनपद के सैकड़ों संभ्रांत लोग उपस्थित रहे ।