ठंड के प्रकोप को देखते हुए यूपी की सरकार ने 19.25 करोड़ की राहत राशि जारी की है। इस राशि से रैन बसेरों के माध्मय से गरीबों एवं असहाय को भोजन ,वस्त्र एवं चिक्तिसा की व्यवस्था की जायेगी एवं सर्दी से बचाव के लिए कम्बल खरीद की जायेगी।इसके साथ ही अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी।रैन बसेरों हेतु *प्रति तहसील ₹5 लाख एवं अलाव के लिए ₹50 हजार प्रति तहसील* की राशि जारी की गई है।
*इस सम्बन्ध मे प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को आदेश हुए जारी।*

