मऊ-- किसान ट्रैक्टर यात्रा निकली

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में जनपद मुख्यालय स्थित जीवनराम छात्रावास के मैदान से विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। ट्रैक्टर रैली जीवनराम छात्रावास के मैदान से आरंभ होकर कलेक्ट्री के मैदान में जाकर समाप्त हुई।
        किसानमोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने रैली के आरंभ होने से पहले प्रेसवार्ता को संबोधित करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, यह ट्रैक्टर रैली किसानों के सहयोग से किसानों के सम्मान में निकाली गई है। आज से लेकर तीस तारीख तक प्रदेश के हर जिलों में किसान मोर्चा द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। 
        ट्रैक्टर किसानों का मान है और किसान हमारे देश की शान है। मऊ जनपद से आरंभ हुई यह रैली प्रदेश को एक नई दिशा दिखाएगी। हमारी सरकार ने 86 लाख किसानों 36 हजार करोड का ऋण माफ किया। भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों का दुख दूर किया है। किसानों को ग्रामीण इलाकों में भरपूर बिजली मिल रही है, किसानों को उनके फसलों का भरपूर लाभ मिल रहा है। किसानों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार ने जो निर्णय लिया है वह ऐतिहासिक है। भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए हम किसानों के सहयोग से 2022 में प्रचंड बहुमत से पुनः सरकार बनाएंगे। 
        पिछले कुछ दिनों से देश की राजधानी में जो तथाकथित किसानों के नाम पर अराजकता फैलाई जा रही है ये रैली उनको संदेश देगी। किसानों का हित भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पूरी तरह से सुरक्षित है। 
          जिला प्रभारी सहजानंद राय ने कहा की,किसान मोर्चा द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी, केंद्र या प्रदेश में जब भी भाजपा की सरकार बनी है तब तब किसानों के हित में पूरी ताकत से कार्य किया गया है।
           जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि,उत्तर प्रदेश किसानों का प्रदेश है,भाजपा किसानों की पार्टी है,किसानों की हितकारी तमाम नीतियां भाजपा सरकार ने लागू की है। विपक्ष के पास न कोई नीति है और ना ही कोई नेता है, केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ सबका साथ और सबका विश्वास के ध्येय के साथ कार्य कर रही है। विपक्ष की सरकारों ने सत्तर सालों में जितना काम नहीं किया उससे अधिक पिछले सात साल में कार्य किया है।
          रैली से पूर्व जनसभा को पंकज सिंह कौशिक,अशोक सिंह,बजरंगी सिंह,विजय प्रताप सिंह,सीता राय,गनेश सिंह,भरत सिंह,शक्ति सिंह,यादवेंद्र सिंह,अंजनी सिंह,आदि ने भी संबोधित किया।
          
        अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिंद्र सिंह ने तथा संचालन आनंद प्रताप सिंह ने किया।
    इस अवसर पर जिले के प्रभारी सहजानंद राय,जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता,मनोज राय,संगीता द्विवेदी,नूपुर अग्रवाल,मीना अग्रवाल,मंजू यादव,रामविलास चौहान,आनंद सिंह रैकवार,सुनील यादव,कृष्ण कांत राय,राकेश तिवारी,अभिषेक राय,मयंक मद्धेशिया,इंद्रदेव प्रसाद,पुनीत यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।