मऊ -समाजवादी पार्टी ने छात्र छात्राओं को समाजवादी छात्र सभा की ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई

समाज वादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव जी के निर्देशन में चलाए जा रहे समाजवादी सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज 6 वे दिन डी. एस.एस.महाविद्यालय घोसी में छात्र सभा के जिलाध्यक्ष एड.दिलीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ो छात्र/छात्राओं ने समाजवादी छात्र सभा की ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की और छात्र सभा के जिलाध्यक्ष ने छात्राओ से सदस्यता अभियान के अंतर्गत जुड़ने की अपील की।
कार्यक्रम के प्रभारी ललित सिंह बिट्टू ने कहा कि छात्र विरोधी वर्तमान सरकार को 2022 में प्रदेश से उखाड़ फेकेंगे और नवजवान अखिलेश यादव जी को पुनः 2022 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
छात्र सभा के जिलाध्यक्ष एड.दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान सरकार छात्र विरोधी है जिसने छात्र संघ की नर्सरी को कुचलने का काम किया 
छात्र नवजवान किसान बुनकर सभी वर्गों का इस सरकार में शोषण हुआ है।सबका साथ और सम्मान समाजवादी पार्टी में सुरक्षित है।श्री पाण्डेय ने कहा कि छात्र सभा के सभी पदाधिकारी विधानसभा से लेकर ब्लाक तक युद्ध स्तर पर छात्रो नौजवानो को जोड़ रहे है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खुर्शीद खान नगर अध्यक्ष घोसी,जिला उपाध्यक्ष मुलायम बागी,कोषाध्यक्ष आरिज खान,जिला सचिव आजम अंसारी,शशिराज,छात्र संघ अध्यक्ष श्रवण यादव जिला सचिव निखिल राय,रजनीश,शुभम,राजशेखर चौहान,विधानसभा उपाध्यक्ष दीपक चौहान जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा गोपाल यादव,संजय यादव,आर्यन यादव,आदि समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।