ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के दफ्तर का उदघाटन हुआ जिसमे बुनकरों के हक़ पर चर्चा हुई और यह तय हुआ कि मुस्लिम आबादी में लगभग 60% बुनकरों व दस्तकारों की हिस्सेदारी है पिछली जनगणना के हिसाब से हम मोमिन अंसार पूरे प्रदेश में आबादी के हिसाब से 6 छटवे पोजीशन पर है इस हिसाब से पूरे प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव में कम से कम 20 से 24 अंसारी बहुल्य सीटों पर अंसारी को टिकट मिलना चाहिए जिसकी कोशिश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से वक्त लेकर मोमिन कॉन्फ्रेंस का प्रतिनिथ मण्डल जल्द से जल्द मिलेगा और बुनकरों के मसलों और होने वाले विधान सभा चुनाव में अपनी हिस्सेदारी की पैरवी करेगा और यह भी कहा कि जल्द से जल्द लखनऊ में एक सम्मेलन कराया जाएगा और अपनी ताकत का एहसास दिलाया जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब फ़िरोज़ अहमद अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष इंजी0 शोएब नोमानी , जनाब मकसूद अंसारी राष्ट्रीय महासचिव, अनीस अंसारी IAS(r) गुलफाम अंसारी राष्ट्रीय महासचिव, हाजी परवेज़ अंसारी प्रदेश महासचिव, इलियास अंसारी जिलाध्यक्ष बरेली,ज़फ़र अंसारी ज़िला अध्यक्ष बाराबंकी,अयूब अंसारी जिलाध्यक्ष बिजनौर और बहुत से ज़िलों से आये हुए सम्मानित जिलाध्यक्ष ,बुनकर एवं दस्तकार प्रतिनिधि मौजूद रहे।

