लखनऊ-प्रियंका गांधी की ये बातें सुनकर महिला पुलिस अधिकारी भी लेने लगीं सेल्फी, क्यों लड़कियों में बढ़ रहा क्रेज


 उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कराने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस समय जिलों जिलों में जगह जाकर महिलाओं और परिवार वालों से मिल रही हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले एक हफ्ते में प्रियंका गांधी की ने कई बड़ी घोषणाएँ की। जिनके पूरा होने पर महिलाओं और उनके प्रति लोगों के नजरिए में काफी बड़ा बदलाव भी आ सकता है। वहीं प्रियंका गांधी का राजनीति में काम करने का तरीका ही लड़कियों के बीच प्रियंका गांधी के क्रेज को बढ़ा रहा है।
यूपी में लखनऊ से आगरा जाते समय भी जब पुलिस ने प्रियंका को गिरफ्तार किया तो उनकी गिरफ्तारी के दौरान महिला पुलिस अधीकारी भी उनके साथ सेल्फी लेती हुई दिखीं। प्रियंका गांधी भी गिरफ्तार होने के बावजूद मुस्कुराकर उन महिला पोलिस कर्मियों से बात करती दिखीं। आपकों बता रहे है कि ऐसी कौन सी बातें हैं जिनको लेकर प्रियंका गांधी का क्रेज महिलाओं में बढ़ता दिखाई दे रहा है।

1 कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को चुनाव लड़ने के लिए 40 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें टिकट दिया जाएगा।

2 उनकी हाई स्कूल और इंटर पास होने वाली लड़कियों को स्कूटी और स्मार्ट फोन देने का ऐलान।

3 साथ ही प्रियंका गांधी का हर परिवार के साथ जाकर महिलाओं के साथ बैठकर बातचीत करने से महिलाओं और स्कूल की लड़कियों में आकर्षण बढ़ा रहा है