मऊ --मोदी योगी के नेतृत्व में देश का सौभाग्य है हम सब की सरकार- शक्ति सिंह

मोदी योगी के नेतृत्व में देश का शौभाग्य है हम सब की सरकार- शक्ति सिंह

युवाओं के भविष्य के चिंतन की जिम्मेदारी निभा रही भाजपा सरकार

(भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य बनने पर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह का गृह जनपद पर हुआ जोरदार स्वागत)

मऊ। इस देश का सौभाग्य है कि केंद्र व प्रदेश की वर्तमान सरकार आवाम की सरकार है हम सब की सरकार है। इस सरकार में सामान्य से सामान्य व्यक्ति भी अपनी आवाज सहजता पूर्वक सरकार तक पहुंचाने में सक्षम है। यह सुविधा यह शक्ति अगर हमें किसी ने प्रदान किया है तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा संभव हुआ है। समाज के सबसे निचले पायदान पर बैठे सामान्य किसान, गरीब जनता, बेरोजगार युवा व महिलाओं के कल्याण निमित्त सरकार के नेतृत्व में नित नए कल्याणकारी कदम उठाए जा रहे हैं। जिससे देश उत्तरोत्तर विकास की ओर गतिमान है। उपरोक्त बातें दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शक्ति सिंह ने मऊ जनपद मुख्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा।
 भाजपा युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद मऊ आगमन पर नगर के हिन्दी भवन के सभागार में अपने स्वागत, अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहाकि युवाओं के भविष्य की चिन्ता की जिम्मेदारी हम लोगों को निभानी होगी। भाजपा लगातार संघर्ष कर रही है और अपने संघर्ष की बदौलत प्रदेश व देश में ही नहीं विश्व में भी अपनी विश्वसनीयता बढ़ा रही है। कोविड-19 में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में जो काम किया और कोरोनावायरस पर काबू पाया वह अपने आप में अलग महत्व रखता है। भाजपा सरकार की उपलब्धियां किसी से छुपी नहीं है, विपक्षी लाख भाजपा के प्रति अपनी राग अलापे लेकिन जनता सब जानती है और देख रही है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछली सरकार से काफी बेहतर काम किए हैं।
जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही जगह-जगह युवा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन से काफी देर शाम कार्यक्रम स्थल पहुंचे शक्ति सिंह के साथ ही जोरदार बारिश हुई। इस दौरान भीगते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने चहेते नेता का स्वागत किया। मऊ में अपने स्वागत से अभिभूत शक्ति सिंह ने कहा कि देश को घूम कर आज अपने जन्म स्थान पर आया हूं, और मऊ की मिट्टी ने हमें इस लायक बनाया है कि मऊ की आवाज राष्ट्रीय पटल तक रख सकूं। उन्होंने कहा कि हम मऊ की एक-एक जनता के ऋणी हैं, जिन्होंने मेरे स्वागत में अपना बहुमूल्य समय दिया।
उन्होंने कहा कि विकास पुरूष स्व. कल्पनाथ राय के बाद मऊ के विकास का हालात काफी बदतर हो गया हैं। भारतीय जनता पार्टी के शासन में विकास का रूपरेखा तय हो गया, और धीरे-धीरे अपना रूप ले रहा है। कहा कि जो पिछली सरकारे मऊ में मेडिकल कॉलेज के बारे में सोच नहीं सकते थे आज भाजपा की सरकार मेडिकल कालेज बनाने जा रहा है। शक्ति ने कहा कि भाजपा और अन्य दलों में यही फर्क है। कहा कि सोनी धापा के मैदान में सिर्फ प्रदर्शनी ही नहीं लगेगी, जॉब फेयर भी लगेगा। मऊ में लाइब्रेरी बनेगी, उत्तर प्रदेश में 4:30 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि हमें तय करना होगा कि मऊ का विकास कैसे होगा। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, भाजयुमो के प्रदेश के नेता पुनीत यादव, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हेमंत राय, सूरज राय, रंजीत, राघवेंद्र, मनीष सिंह, प्रतीक जायसवाल, दिनेश सिंह सत्यमित्र, रिशु सिंह, आनन्द सिंह, आरएन सिंह, उज्ज्वल सिंह, पीयूष जायसवाल आदि मौजूद रहे।