बुजुर्ग हमारे घर के वटवृक्ष की तरह होते है:- डा0 संजय सिंह

बुजुर्ग दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब मऊ व शारदा नारायन हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में वृद्ध लोगो का निःशुल्क जाॅच ,परामर्श व दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष व शारदा नारायन हास्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डा0 संजय सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में बुजुर्गों के प्रति होने वाले अन्याय और उनके साथ दुर्व्यवहार पर अंकुश लगाने के साथ ही वृद्धों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के मकसद से प्रति वर्ष 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के मनाया जाता है। इससे बुजुर्गों को भी उनकी अहमियत का अहसास होता है तथा समाज के साथ-साथ परिवार में भी उन्हें उचित स्थान तथा सम्मान मिलता है।आगे डा0 सिंह ने कहा कि बुजुर्ग हमारे घर के उस वटवृक्ष की तरह होते है, जिनकी सुखद छाँव में पूरा परिवार सुरक्षित और आनंदित महसूस करता है। इनका हमारे जीवन में होना ही, किसी खजाने से कम नहीं होता है। इस अवसर पर डा0 एकिका सिंह, डा0 सुजीत सिंह,डा0 राहुल कुमार,डा0 रूपेश सिंह,डा0 गौतम कुमार,मनीष ,हामिद आदि लोग उपस्थित रहे।