हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता सुजीत कुमार सिंह जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव को सौंप कर मऊ नगर के थाना दक्षिण टोला अंतर्गत मोमिनपुरा इलाके में आरबीओ एक्ट के विरुद्ध भूमाफिया अफजाल अहमद के द्वारा बनाये गए तुबा टॉवर के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के निर्देश पर भूमाफिया एवं अराजकतत्वों के खिलाफ जिलाधिकारी मऊ द्वारा चलाये जा रहें अभियान का स्वागत करता हु साथ ही साथ कुख्यात माफ़िया मुख्तार अंसारी के संरक्षण में पल रहे अफजाल और इक़बाल जैसे दर्जनों भूमाफिया पल्लवित और पोषित हो रहे है ऐसे लोगो के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अफ़ज़ाल अहमद के द्वारा नगर पालिका की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है जिसके सन्दर्भ में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई वहीं आजमगढ़ मऊ बाईपास रोड पर अस्तुपुरा मोड़ पर एकबाल अहमद द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है जिलाप्रशासन इस मामले पर संज्ञान लेते हुए नगर मजिस्ट्रेट नियत प्राधिकारी प्रभारी विनियमित क्षेत्र के द्वारा उक्त निर्माण को रुकवा दिया गया है उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच करा कर दोषी लोगो के खिलाफ जांच करा कर कार्यवाही करने की मांग की है।
HomeUnlabelled
मऊ --आरबीओ एक्ट के विरुद्ध भू माफिया के द्वारा बनाए गए तुबा टावर के विरूद्ध धवस्तीकरण की कार्रवाई की मांग की


