युनिसेफ द्वारा स्थापित काल्पनिक बालिका मीना का जन्मोत्सव कम्पोजिट स्कूल मुंशीपुरा बालक पर केक काटकर मनाया गया।इस अवसर पर ए आर पी नगर चन्द्रधर राय ने कहा कि मीना मंच की स्थापना 24सितंबर को यूनिसेफ द्वारा एक ऐसा बालिका के काल्पनिक चरित्र के साथ हुआ जो समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण ,शिक्षा और समता को लेकर बालिकाओं को जागरूक करती है।वहीं संकुल जमालपुरा के प्रांगण में सपोर्टिंग सुपरविजन के दौरान संकुल प्रभारी शफिकुर्हमान ने मीना मंच के बीच जन्मोत्सव मनाया।इस अवसर पर मीना प्रेरक खुशबू,प्रिया ,सलोनी,नन्दिनी,गोल्डी,निकीता,सोनाली ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।वहीं कम्पोजिट स्कूल भटकुआंपट्टी के प्रांगण में प्रधानाध्यापिका सुमन राय ने मीना मंच के माध्यम से मीना जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर सोनम श्रीवास्तवा,अनिता राय,निर्मला देवी ,मंजूलता, शोभावती,स़गीता,विभा राय,प्रेमशीला,राधा, आंगनबाड़ी फरजाना,लीलावती,सविता देवी सहित मीना मंच की बालिकाएं छात्र उपस्थित रहे।


