आज रोटरी क्लब मऊ द्वारा शिक्षा विभाग कालोनी में स्थित प्राथमिक विघालय को मार्डन स्कूल बनाने हेतू आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डा0 संजय कुमार सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब मऊ इस प्राथमिक विघालय का सुन्दरीकरण के साथ साथ शौचालय,पानी कि व्यवस्था तथा स्मार्ट क्लास की सुविधा मुहैया कराने का प्रयास करेगा इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव सचिन्द्र सिंह ने कहा कि आवश्कता हुई तो हम इस विघालय के चारदिवारो को सरकार के माध्यम से निर्मित करायेगे। इस अवसर पर रोटरी क्लब मऊ के इस कार्यक्रम के संयोजक डा0 सुजित सिंह द्वारा प्राथमिक विघालय के 60 बच्चो को मास्क,रबर,कटर,पेन्सिल,पेन, कापी, पुस्तक वितरण किया गया। इस अवसर पर डा0 एच0 एन0 सिंह,डा0 असगर अली,डा0 अश्वनी,प्रदिप सिंह,अजित सिंह, पुनित श्रीवास्तव,प्रतिक जयसवाल , प्रधानाचार्य सुशील पाण्डे,चंद्रधर राय आदि लोग उपस्थित रहे।

