मऊ --रोवर्स-रेजर्स टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

आज उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद मऊ के रोवर्स - रेंजर्स का दल एक दिवसीय हाईक भ्रमण कार्यक्रम पर मऊ जंक्शन से सारनाथ (वाराणसी) के लिए रवाना हुआ। देव भास्कर तिवारी प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं जिला कमिश्नर स्काउट मऊ ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। रोवर्स रेंजर्स में काफी उत्साह था। इस अवसर पर डॉ. भूपेंद्र वीर सिंह सहायक जिला कमिश्नर स्काउट, ऋषिकेश पांडेय संयुक्त सचिव, राकेश कुमार पूर्व डीओसी स्काउट एवं मुख्य टिकट निरीक्षक मऊ जंक्शन, राजेश कुमार यादव डी ओ सी स्काउट , अखिलेश कुमार चौहान डीटीसी स्काउट सहित दल के 39 सदस्य उपस्थित थे।