यूपी के 25 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट


 उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को यूपी के 25 जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों के आइसोलेटेड स्थानों पर मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, देवरिया, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत के आसपास के जिलों में बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है।