मऊ --मनोज राय को मिला जिला पंचायत अध्यक्ष पद निर्वाचन प्रमाण


मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से भाजपा प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बने मनोज राय को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मंगलवार को उनके निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के तहत मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापसी के समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा अपने कार्यालय में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी उप निर्वाचन अधिकारी हंसराज यादव व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता सहित सभी जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
 साभार- श्रीराम जायसवाल