मऊ --प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध विशेष अभियान चला , वसूला जुर्माना


जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सदर चौक में प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर ज़ब्तीकरण/जुर्माना वसूली की कार्यवाही की गई। जिसमे कुल 29000 की धनराशि वसूल की गयी। उक्त अवसर पर निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा वैन पालीथिन का उपयोग न करें, उपयोग करने वाले दुकानदार के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।