श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा विकास खण्ड-रतनपुरा, ग्राम पंचायत-कुड़वा अन्तर्गत निर्माणाधीन वृहद गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय श्री आर.एन.सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। निरीक्षण में निर्माण कार्य अधोमानक पाया गया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता बहुत खराब पायी गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिये गये तथा जिला विकास अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यों की टीम गठित की गयी जो कि निर्माण कार्य में व्यय धनराशि का आंकलन कर अवशेष धनराशि की वसूली करेगी।
HomeUnlabelled
रतनपुरा मऊ -- विकास खंड रतनपुरा ग्राम पंचायत कुडवा अंतर्गत निर्माणाधीन आश्रय स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

