मऊ जिले का दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में हुआ दर्ज।रचा नया कीर्तिमान।

मऊ जिले का दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में हुआ दर्ज।रचा नया कीर्तिमान।
आपको बता दें मऊ जिले उत्तरप्रदेश के निवासी दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय S/O लक्ष्मण पांडेय के पुत्र है।ट्रेन दुर्घटना में अपने दोनों पैर खोने के बाद भी अभिषेक कभी हार नहीं माने।और अपनी लड़ाई लड़ते रहे और लड़ रहे हैं। उसी प्रकार आगे भी बढ़ रहे है।आपको बता दे की अभिषेक काफी साहसी बालक है।और अभिषेक शायद परिचय के मोहताज भी नहीं क्यों लाखों युवाओं के रोल माडल और प्रेरणा स्रोत भी हैं।सोसल मिडिया के जरिए हजारों लाखों दिलों में राज करते है।और देश विदेश के लोग अभिषेक पाण्डेय की हर प्रकार से मदद करते हैं।उनके हिम्मत को देखकर।विपरीत परिस्थितियों से हारने के बजाय लड़ रहे। अभिषेक समाज सेवा में भी काफी रूचि रखते हैं।और सोसल मीडिया से एक एक रूपए जुटा के अपने इलाज के साथ साथ अभिषेक काफी जरूरत मन्दो की भी मदद करवा चुके हैं।और आपको बता दें लाकडाउन में भी अभिषेक दिल्ली की एक बूढ़ी मां सोसल मीडिया से अपील कर उनके इलाज मदद किए।

विश्व दिव्यांग दिवस पे 8 मीटर लंबा फेस मास्क जागरूकता और सतर्कता हेतु बनाए।तब काफी लोगो ने अभिषेक का मजाक भी बनाया।पर दिव्यांग अभिषेक ने कभी किसी का जवाब देना उचित नहीं समझा और कहते है।जो किसी का मजाक उडाता उसे समय जवाब दे ही देता है।इस बात को दिव्यांग अभिषेक पांडेय से अपने धैर्य साहस हिम्मत और मेहनत वो कर दिखाया जो कोई सोच भी नहीं सकता।और अभिषेक पाण्डेय का ब्रावो इंटरनेशनल बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम किया दर्ज।और अभिषेक पाण्डेय को वर्ल्ड रिकार्ड बनाने पर सम्मान-पत्र, मेडल, ट्राफी,पेन, कार्ड,और दो वर्ल्ड रिकार्ड के लोगो लगा मास्क भी मिला। अभिषेक अब तक काफी जगहों से उनके हिम्मत साहस और कार्यों को देख काफी जगहों से सम्मानित किए जा चुके हैं।और अभिषेक पाण्डेय से सोसल मीडिया से जुड़े लोग काफी प्रसन्न रहते हैं।और बधाई देने वालों का ताता लगा रहता है।और लगे भी क्यों न ऐसे बच्चे देश समाज के लिए प्रेरणा है।