कांग्रेस अंतिम पायदान पर खड़े इंसान की आवाज है किसान नौजवान मजदूर महिलाएं मनुष्य की आवाज है,हम कांग्रेस है --इंतखाब आलम जिला अधयक्ष

 मऊ-- उत्तर प्रदेश मे प्रियंका गांधी की बढ़ती लोक प्रियता के चलते लगातार कांग्रेस के बढ़ते हुए जनाधार से विपक्षी दलों की चूलें हिल गयी।लगातार समाज के हर वर्ग के लोग कांग्रेस की नीतियों मे विश्वास रखते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।इसी क्रम में आज ज़िला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में लक्ष्मी इण्टर कालेज कल्याण पुर घोसी मे संगठन सृजन अभियान के तहत द्वितीय चरण की बैठक आयोजित की गई जिसके मुख्यतिथि प्रदेश सचिव व संगठन प्रभारी श्री अनिल यादव थे।उनके द्वारा ही सैकडों महिलाओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दी लाई गई मुख्य रूप से हरिन्द्र यादव,सतेन्द्र यादव विकास ,रिन्कू भारती, पार्वती देवी,अविनाश खरवार,ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इन लोगों के नेतृत्व में कड़ी मेहनत और प्रयास से हुआ।सभा सम्बोधित करते हुए प्रदेश संगठन प्रभारी ने कहा कि हम गांव - गांव जा रहे है। लोगों में रोष है, वे पीड़ा में है। अपराध थम नहीं रहा, व्यापार चौपट है, खेती से लागत नहीं आती, नौजवान बेरोजगार है, महंगाई की मार है। 
लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और सरकार जवाबदेह लेकिन संघ - भाजपा के राज में संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और जवाबदेही तो शून्य है।प्रदेश सचिव मणिन्द्र मिश्रा ने कहा कि सूबे की भाजपा सरकार बेटियों को सुरक्षा दे पाने में पूर्णतः विफल है। 
लूट - हत्या - बलात्कार सूबे की पहचान बन गई है। महिलाओं - बेटियों के साथ विभत्स से विभत्स घटनायें होती लेकिन सरकार मूक बनी रहती है। सुशासन की बात कर सत्ता में आने वाली सरकार जंगलराज की प्रतीक बन गई है।इंतेखाब आलम ने कहा कि कांग्रेस अंतिम पायदान पर खड़े इंसान की आवाज़ है,किसान नौजवान, मज़दूर महिलाएं और मज़लूम की आवाज़ है,प्रेम भाई चारा, शांति सत्य का अंदाज़ है हम कांग्रेस है।इस कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने किया व आयोजक कर्ता पूर्व प्रत्याशी घोसी राजमंगल यादव के नेतृत्व में हुआ। इसमे प्रमुख रूप से शामिल रहे मऊ जनपद प्रभारी रामअवध यादव,घनश्याम सहाय,राजमंगल यादव,शीला भारती, विष्णु कुशवाहा,अकरम प्रेमियर जयहिन्द यादव,चम्पा भारद्वाज, आफताब अहमद,सवामीनाथ राय, मनोज सिंह,मलिक सिराजुद्दीन, रामकृष्ण यादव,राहुल यादव,विपिन बिहारी पाठक,राम प्रवेश विश्व कर्मा,इत्यादि।