मऊ --कांग्रेस पार्टी छोड़ सुशील कुमार चौधरी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

                                                  आम आदमी पार्टी मऊ की एक आवश्यक बैठक स्पाम गेस्ट हाउस पुरानी तहसील मऊ में संपन्न हुई। जिसमें पंचायत चुनाव के प्रभारी बनाए गए दिल्ली के द्वारका से विधायक माननीय श्री विनय मिश्रा जी के आगमन की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इस अवसर पर आज कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में आए सुशील कुमार चौधरी जी का जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत ने माला पहनाकर स्वागत किया और कहा की श्री सुशील कुमार चौधरी के पार्टी में आने से आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी हम इनका तहे दिल से स्वागत व अभिनंदन करते हैं। और साथ ही रतनपुरा ब्लाक से दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी ज्वाइन किया जिसमें मुख्य रुप से रामप्रवेश भारतीय, देव भूषण राम, रंजन कुमार, मुन्ना राम, चंद्रहास कुमार, अमरजीत कुमार, राम प्रवेश राजभर, अनिल मणि, मोहम्मद सज्जाद अली, रामनारायण साहनी आदि रहे।
      बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र रावत ने किया। बैठक में संजय यादव ने जिले में यूथ विंग का गठन किया।
    इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अंकित कुमार राव, एके सहाय, बिक्रमजीत सिंह, कमलेश द्विवेदी, हाजी सईदूर्रहमान, मुस्ताक अहमद, मुर्तजा नदीम,आरिफ अजीज, अवधेश मौर्य, स्वामीनाथ प्रसाद, अरुण कुमार, राम छबीला साहनी, अनिल कुमार, मुकेश यादव, अमरीश यादव, डॉ आर. पी राव, गिरिजेश यादव, मनोज सिंह, हरिकेश यादव, देवभूषण राम, अविनाश सिंह आदि उपस्थित रहे।