मऊ:-- मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत तालीमुद्दीन निस्वाँ डिग्री कॉलेज में महिला कल्याण विभाग एवं इनरव्हील क्लब द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लड़कियों को खुलकर बातें करने की, अपनी समस्या बताने की या मन में उठ रहे सवालों को बेझिझक पूछने की पूरी आजादी दी गई। तत्पश्चात लड़कियों में बहुत उत्साह देखने को मिला एक के बाद एक लड़कियां अपनी बातों को बताने के लिए डॉक्टर एवं काउंसलर के पास आने लगी तथा कुछ लड़कियां अपनी कविताओं के माध्यम से सभा में उपस्थित सभी लड़कियों में जोश भर दीं l कार्यक्रम के दौरान श्रीमती विनीता पांडेय जी ने कहा कि तालीमुद्दीन निस्वाँ डिग्री कॉलेज की लड़कियों का उत्साह उनके सवाल और कविता के माध्यम से समाज पर प्रहार देखकर ऐसा लगा कि लड़कियां कहीं से कमजोर नहीं बल्कि बहुत ही मजबूत है मौका आने पर वह झांसी की रानी भी बन सकती है इसमें कोई दो राय नहीं हैl कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंध समिति, प्राचार्या रफअत प्रवीण, सामाजिक कार्यकर्ता असद नोमानी, श्रीमती विनीता पांडेय सदस्य/ मजिस्ट्रेट बाल कल्याण एवं मीरा यादव काउंसलर वन स्टॉप सेंटर, डॉक्टर रुचिका मिश्रा अध्यक्ष इनरव्हील क्लब, डॉ नम्रता श्रीवास्तव, मीना अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

