मऊ:---नगरपालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने मंगलवार को ढेकुलियाघाट स्थित एक टाइल्स व मार्बल के शोरुम का उद्घाटन किया। कहा कि, हर व्यक्ति का एक सपना होता हैं कि उसका घर सुंदर एवं साफ-सुथरा रहें। टाइल्स एवं मार्बल लगाने से घर की चमक बढ़ जाती हैं। साथ ही कीड़े-मकौड़े की आशंका खत्म हो जाती हैं। इसलिये आजकल ज्यादा से ज्यादा लोग इसकों अपने मकानों में लगवा रहें हैं। श्री पालकी व्यापार मंडल के सदस्य आनन्द गुप्ता के उक्त शोरूम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि करने के बाद कहा कि, पालिकाध्यक्ष के तौर पर वे शहर के जर्रे-जर्रे का विकास करना चाहते हैं। उन्होंने व्यापारियों के साथ-साथ बुनकरों एवं समाज के निचले तबके के लोगों का आह्वान किया कि, जहां भी निर्माण कार्य की आवश्कता हों उन्हे सुचित करें। उनके अरमानों को पुरा करने के लिए कृत-संकल्पित मिलूँगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता मनोज कुमार राय, अशोक सिंह, कन्हैया लाल जायसवाल, महातम यादव, अजहर कमाल फैजी, श्याम मद्धेशिया, दिलीप कुमार गुप्ता, हाजी अनवर अली, जफर, बाबुल राम, अवध सिंह, विनय कुमार श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सुभाष कनौजिया आदि मौजूद रहें।

