मऊ --चोरी की मोबाइल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार-

आज  मऊ जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलग - अलग क्षेत्रों से मऊ कोतवाली पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान ब्रम्हस्थान के पास से जरिये मुखबिर की सूचना पर दीपक यादव पुत्र रामश्रे यादव निवासी समाउद्दीन थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ के कब्जे से एक अदद चोरी की मोबाइल (रियलमी सी2) बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त मोबाइल चोरी की सूचना थाना स्थानीय पर दिनांक 15.12.2020 को वादी सफीक अहमद पुत्र मैनुद्दीन निवासी भरहु का पुरा थाना कोतवाली जनपद मऊ द्वारा दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 614/20 धारा 379 पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही थी। इस सम्बन्ध में उक्त अभियोग में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।