घोसी-मऊ। तहसील घोसी अंतर्गत माछिल जमीन माछिल गाँव में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षक डॉ. रामविलास भारती के पिता बरखू प्रसाद एवं बड़े भाई पूर्व वैज्ञानिक व आई.टी.एस. अधिकारी की श्रद्धांजलि सभा व सांत्वना कार्यक्रम को जनकल्याण के रूप में किया गया। इस अवसर सबसे पहले सारनाथ, कुशीनगर, बलिया व मऊ से आये भिक्खु संघ को भोजन दान, शान्ति पाठ, श्रद्धांजलि तथा ग़रीब व पात्र व्यक्तियों को कम्बल एवं अन्य अंगवस्त्र वितरण करते हुए समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले नेता, अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को मास्क वितरित करते हुए सोशल/फिजिकल डिस्टेंसिग के साथ कोविड 19 से बचाव पर भी चर्चा-परिचर्चा किया गया। बरखू प्रसाद एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता व सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने वाले व्यक्ति थे। और छोटी उम्र में अपने पिता लगन के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। इनके बड़े पुत्र श्रवण कुमार जो आई.टी.एस. अधिकारी व डी. आर.डी.ओ. में कार्यरत पूर्व वैज्ञानिक जिन्होंने "पृथ्वी मिसाइल" के निर्माण के समय पूर्व राष्ट्रपति ए. पी.जे.अब्दुल कलाम के सहयोगी के रूप में कार्य किया था, की मृत्यु भी इनकी मृत्यु के तुरन्त बाद ही हो गयी। जिससे पूरा परिवार व समाज दुखी है।
इस अवसर पर आदरांजलि/श्रद्धांजलि सभा मे पार्टी भावना से ऊपर व भेद-भाव रहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की भीड देखने को मिली। इस अवसर पर विधायक विजय राजभर ने कहा कि बरखू प्रसाद व श्रवण कुमार जनभावनाओं के प्रतीक थे। ऐसे मौके पर गरीबों की मदद करना व लोगों का सम्मान करना एक अच्छी पहल है। प्रदेश अध्यक्ष बसपा भीम राजभर ने कहा कि हमे सभी विभेदों को भुलाकर एक बेहतर समाज का निर्माण करना चाहिए। इनकी विभूतियों का परिनिर्वाण होना समाज की अपूरणीय क्षति है।जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि इन दोनो विभूतियों की श्रद्धांजलि सच्चे अर्थो में लोकहित पर आधारित हम सबके लिए अनुकरणीय है।उपजिलाधिकारी व इतिहासकार डॉ. सी.एल. सोनकर ने कहा कि देश हित मे इनकी सेवाएं सदैव ऐतिहासिक रही हैं। जो आमजन में राष्ट्रीय भावनाओं को जागृत करता है।
अन्त में शोक संतप्त परिवार की ओर से आयोजक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षक डॉ. रामविलास भारती ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन लोकतंत्र सेनानी रामअवध राव व शिक्षक रामसेवक राम ने किया। इस अवसर पर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के शुभचिन्तको में स्थानीय विधायक विजय राजभर, प्रदेश अध्यक्ष बसपा भीम राजभर, उप जिलाधिकारी डॉ. सी.एल.सोनकर, पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक देवरिया शिवचन्द राम, ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय व प्रान्तीय अध्यक्ष योगेश त्यागी, पूर्व महाप्रबंधक आर.के.यादव, प्रो.कौलेश्वर प्रियदर्शी, खण्ड शिक्षा अधिकारी आर.पी.राम, गाजीपुर से खण्ड शिक्षा अधिकारी सुदामा, अशोक कुमार, जौनपुर से खण्ड शिक्षा अधिकारी गुलाबचंद, कवि व लेखक डॉ. सुरेश पंजम, डॉ. अलख निरंजन, डॉ. आम्बेडकर मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक श्रवण कुमार निराला, मऊ जिलाध्यक्ष बसपा राजू कुमार राजू, जिलाध्यक्ष कांगेस इंतेखाब आलम, जिलाध्यक्ष आप शाहआलम, भाजपा से इंद्रदेव प्रसाद, भासपा विधान सभा अध्य्क्ष जितेन्द्र भारती, सदस्य जिला पंचायत सपा सुभाष यदुवंशी, विजय यादव, अवधेश बागी, जू. हा. शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री इन्द्रप्रताप पाण्डेय, संयुक्त मंत्री क्लमदानी सिंह, मण्डल संयोजक आजमगढ़ कौशल किशोर राय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ केदारनाथ यादव, जिलामहामंत्री कुशीनगर से छेदी प्रसाद, जिलामहामंत्री देवरिया नन्दलाल, अनु.जाति/अनु.जन जाति बे.शिक्षक महासंघ के संरक्षक तपेश्वर राम, प्रान्तीय विधि सलाहकार सुग्रीव प्रसाद, प्रान्तीय उपाध्यक्ष प्रयागराज से सीमा भारती, गोरखपुर से संयुक्त मंत्री कमला, जिलाध्यक्ष हरिकांत, लखनऊ से इंजी. मुन्ना राव, बलिया से जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द, अयोध्या से लायक राम, भीम, जोन कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय राजभर, रामप्रसाद चौधरी, जोन कोऑर्डिनेटर शेषनाथ राम, बस्ती से प्रान्तीय संयुक्त मंत्री ज्ञानदास कन्नौजिया, सन्त कबीरनगर से आद्या प्रसाद, जिलामहामंत्री अनवारुलहक, उपाध्यक्ष आभा त्रिपाठी, जिलाकोषाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वामीनाथ राय, जिलाध्यक्ष कृष्णानन्द राय, जिलाध्यक्ष नित्यप्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह, सतीश सिंह, घोसी संघर्ष समिति अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय, बामसेफ शिवकुमार भारती, सुशांत भारती, सुप्रिया, मीना, सारदा, डॉ. सुधा, डॉ. अशोक कुमार, कुँवर विद्या सागर, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. ओमप्रकाश राव, पी.डी. टण्डन, विनय शील त्रिशरण, मुसाफिर, अजय, आदि उपस्थित रहे।


