घोसी --मुआवजे के लिए रिटायर फ़ौजी परिवार सहित धरने पर बैठे
वाराणसी- गोरखपुर हाईवे (NH-29) के बाईं पास ग्राम- कादीपुर, पोस्ट- नई बाजार (दोहरीघाट), तहसील- घोसी, जनपद- मऊ निवासी श्री फागू राम (पूर्व फौजी भारतीय वायुसेना), रामबदन, राम अवध, विक्रम, रामजी, रामबचन, रामलखन आदि किसानों की भूमि संख्या- 522 में 0.440 हे० भूमि NHAI-29 में अधिग्रहण कर लिया गया है। मुआवजे के लिए उक्त प्रार्थीगण दिनांक- 28-10-2020 को मुख्य राजस्व अधिकारी- मऊ को प्रार्थना पत्र दिए थे।परंतु मुआवजा नहीं दिया गया और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया जिसे रोकने तथा मुआवजा दिलाने हेतु दिनांक- 22-12-2020 को पुनः प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी महोदय जनपद- मऊ को देकर दिया गया है पूर्व फौजी परिवार सहित पिछले एक सप्ताह से इस कड़ाके की सर्दी में उक्त अपनी भूमि (निर्माणाधीन रोड) पर न्याय की आस लगाए बैठे हैं।
पूर्व फौजी द्वारा शान्ति पूर्वक न्याय दिलाने की लड़ाई में शामिल होने वाले श्री चन्द्रशेखर पूर्व मण्डल जोन इंचार्ज बसपा, मण्डल- आजमगढ़ व श्री रामप्यारे चौहान पूर्व प्रत्याशी विधान सभा क्षेत्र- 354 घोसी ने कहा कि उक्त परिवार को न्याय दिलाने तक हर संघर्ष में साथ हैं। अगर समय रहते उक्त परिवार को मुआवजा नहीं मिला तो जन सहयोग से बहुत बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

