भीटी पुलिस चौकी के प्रभारी शिव मूर्ति तिवारी को रतनपुरा पुलिस चौकी से दी गई भावभीनी विदाई ,नवागत चौकी प्रभारी का किया गया स्वागत

रतनपुरा (मऊ)। स्थानीय आउटपोस्ट पुलिस चौकी परिसर में स्थानांतरित पुलिस चौकी प्रभारी शिव मूर्ति तिवारी को रतनपुरा वासियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह की अध्यक्षता नवागत चौकी प्रभारी गंगासागर मिश्र तथा संचालन आज हिंदी दैनिक के पत्रकार फतेह बहादुर गुप्त ने किया। इस कार्यक्रम में जहां स्थानांतरित चौकी प्रभारी पंडित शिव मूर्ति तिवारी को भावभीनी विदाई दी गई ।वही नवागत चौकी प्रभारी गंगासागर मिश्र का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकार फतेह बहादुर गुप्त ने शिव मूर्ति तिवारी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें विदाई दी। वही उत्तर प्रदेश सरकार में माटी कला बोर्ड के सदस्य हरेंद्र कुमार प्रजापति, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामाश्रय मौर्य, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम नारायण साहू, संरक्षक भगवानदास गुप्त ,राष्ट्रीय जन जागरण परिषद के चेयरमैन अरुण भारतवंशी, भाजपा नेता प्रेम कुमार गौड़, हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवीण दीक्षित, जयप्रकाश पटेल ,अच्छेलाल बागी, शेषनाथ चक्रवर्ती, सोनू बरनवाल, राजनाथ गुप्त रामप्रीत यादव ,हरेंद्र यादव ,पांचू गोपाल जायसवाल ,हिमांशु अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर के के पांडेय , अमर उजाला के संवाददाता दुर्गा प्रसाद मिश्र, उप निरीक्षक सुरेश सिंह यादव ने फूल माला पहनाकर उन्हें विदाई दी ।विदाई समारोह में एक क्षण ऐसा भी आया कि व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू अपने उद्बोधन के दौरान फफक फफक कर रो पड़े।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए हरेंद्र कुमार प्रजापति ने तिवारी के 1 वर्ष 14 दिन के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतरीन ढंग से अपनी सेवाएं दी। जिसके लिए वह सदैव याद किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि चौकी प्रभारी पंडित शिव मूर्ति तिवारी का कार्यकाल कई खूबियों से भरा पड़ा है ।जिन्होंने अपने उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए न्याय के पक्ष को हमेशा मजबूत रखा। व्यापार मंडल अध्यक्ष रामनारायण साहू ने कहा कि तिवारी जैसे चौकी प्रभारी विरले ही मिलेंगे। जिन्होंने व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते हुए सदैव गुण दोष के आधार पर कार्य किया, जो अत्यंत ही प्रशंसनीय है। व्यापार मंडल के संरक्षक एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भगवानदास गुप्त ने कहा कि चौकी क्षेत्र में उन्होंने संतुलन बनाकर जिस तरह से कार्य किया है, उसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। इस बीच हलधरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव विदाई समारोह में पहुंचे ,और उन्होंने स्वागत करने वालों से कहाकि जिस तरह से रतनपुरा के लोगों ने शिव मूर्ति तिवारी का महिमामंडन किया है ।उसी तरह से प्रेम और स्नेह नवागत चौकी प्रभारी गंगासागर मिश्र के साथ भी बनाए रखें ।यह बेहतरीन अफसर हैं, और न्याय के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। कार्यक्रम के अंत में नए चौकी प्रभारी गंगासागर मिश्र में अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे, विचार करेंगे ,और न्यायिक हितों का संवर्धन करेंगे।