बढुआ गोदाम में प्रधानपति हत्या में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार


 थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत बढुआ गोदाम में प्रधानपति हत्या में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार-                मऊ -- थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान बढुआ गोदाम तिराहे के पास से मु0अ0सं0 860/20 धारा 147,148,149,302,120बी भादवि0 में वांछित सूर्यभान यादव पुत्र स्व0 हरिनारायण यादव निवासी सरया रधुनाथपुर थाना सरायलखंसी तथा जमुना गुप्ता पुत्र स्व0 नेउर गुप्ता निवासी बढुआ गोदाम थाना सरायलखंसी जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।