भाजपा क्षेत्रिय उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत

कोपागंज,मऊ - क्षेत्रिय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल को चुने जाने के बाद मऊ जनपद के नगर कोपागंज में प्रथम आगमन पर वैश्य समाज व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फुल माला से जोरदार स्वागत किया जिस पर क्षेत्रिय उपाध्यक्ष ने कहा की व्यापारी समाज हमेशा से भाजपा के साथ है और कोई परेशानी होने पर मुझे सुचित करें किसी भी भ्रष्ट अधिकारियों को परेशान नहीं करने देंगे हमारी सरकार का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास हम सभी के साथ है इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ,संजय गुप्ता, मोती जायसवाल,बृजेश कुमार , मनोज गुप्ता,अमृत लाल , दिनेश जायसवाल, अरविन्द कुमार, दुर्गेश जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।