मऊ नगर में लगभग 75.13 लाख़ की लागत से विकास कार्य हुए पूरे, पांच स्थानों पर पालिकाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का लोकार्पण

नगर में लगभग 75.13 लाख़ की लागत से विकास कार्य हुए पूरे, पांच स्थानों पर पालिकाध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का लोकार्पण
सईदी रोड पर निर्मित नाली पटिया कार्य का हुआ लोकार्पण
नोमानी गेट इमामगंज रोड व वार्ड नं0 38 में नाला एवं वार्ड नं0 37 में इण्टरलाकिंग तो वहीं वार्ड नं0 24 में कब्रिस्तान की बाउण्ड्रीवाल के कार्य का पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण  
कहने से अधिक करने में रखता हूँ विश्वास, नगर वासियो को बेहतर नागरिक सुविधाये उपलब्ध कराना ही हमारा मुख्य उद्देश्य-तय्यब पालकी
मऊनाथ भंजन। नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड नं0 36/29 मु0 न्याज़ मुहम्मद पुरा व हुसैन पुरा सईदी रोड पर राजीव पाण्डेय से जफर अहमद जनता का मकान होते हुए कमरुज़्ज़मा के मकान तक लगभग 24.87 लाख रुपये की लागत से निर्मित पटिया एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण पूर्व सांसद राज्य सभा सालिम अंसारी व क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि नसीम अख्तर, कारी जमील की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी के हाथो सम्पन्न हुआ। साथ ही वार्ड नं0 12 के सभासद मंज़ूर अहमद के प्रस्ताव पर मऊ आज़मगढ़ मुख्य मार्ग इमामगंज नोमानी गेट से श्री अमजद नोमानी तक लगभग 33.26 लाख रुपये की लागत से निर्मित नाली निर्माण व सड़क सुधार कार्य व वार्ड नं0 38 नवापुरा पश्चिम में कब्रिस्तान से बन्धा रेगुलेटर तक 7.42 लाख रुपये की लागत से निर्मित नाली/नाला निर्माण एवं वार्ड नं0 37 मलिक ताहिरपुरा में लुंगी गली से बाबा गली के बीच मुख्य मार्ग पर लगभग 2.92 लाख रुपये की लागत से सी0सी0 इण्टरलाकिंग कार्य तथा लगभग 6.66 लाख रुपये की लागत से डोमनपुरा खुदबगिया में सार्वजनिक शौचालय के पास स्थित खुदबगिया कब्रिस्तान की बाउण्ड्रीवाल को ऊंचा करने एवं कब्रिस्तान में मिट्टी भराई कार्य का लोकार्पण क्षेत्रीय सभासद/सभासद प्रतिनिधि नौशाद, नसीम अख्तर, फिरोज़ अहमद शब्बू, अबरार अहमद की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ है। यह कार्य संयुक्त रुप से लगभग 75.13 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए है। इस अवसर पर नगर में पालिकाध्यक्ष द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों से प्रसन्न क्षेत्रीय जनता एवं वार्ड सभासदों ने श्री पालकी का भव्य स्वागत किया एवं उक्त महत्वपूर्ण कार्यों को कराने के प्रति आभार व्यक्त किया।
ज्ञातव्य रहे कि शहर सईदी रोड के चैड़ीकरण की ज़रुरत शिद्दत से महसूस कर रहा था। जिसका चैड़ीकरण पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी के प्रयास से प्रारंभ हुआ, इसी क्रम में सईदी रोड पर नगर पालिका द्वारा नाली व पटिया का निर्माण कराया गया है। यह भी ध्यान रखने योग्य बात है कि नगर पालिका बोर्ड की अनुमति के उपरान्त नगर पालिका परिषद द्वारा लगभग 1.34 करोड़ रुपये पूर्वोत्तर रेलवे को भुगतान करने के उपरान्त ही सईदी रोड चैड़ीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ। तो वही नोमानी गेट इमामगंज रोड भी काफी जर्जर अवस्था में था जिसे पालिकाध्यक्ष ने निर्मित कराकर क्षेत्रवासियों को आवागमन हेतु एक सुगम मार्ग का तोहफा दिया है।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम कहने से अधिक करने में विश्वास रखते है, नगर वासियो को बेहतर नागरिक सुविधाये उपलब्ध कराना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर को आवागमन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति दिलाने हेतु नोमानी गेट इमामगंज रोड का सड़क सुधार कार्य कराया गया है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सईदी रोड पर नालियों का निर्माण कराया गया है रेलवे द्वारा बाउण्ड्रीवाल का कार्य कराया जा रहा है जिसके पूर्ण होने के उपरान्त नगर पालिका द्वारा रास्ता निर्माण एवं पथ-प्रकाश की समुचित व्यवस्था कर उसे सुन्दर एवं सुसजित किया जायेगा। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि नगर को हर प्रकार से उन्नति एवं समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर करने के लिये पालिका द्वारा सार्थक कार्य किये जा रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों कोे हर प्रकार की बुनियादी सहूलतें उपलब्ध कराने के लिये पूरे नगर में नलकूपों का अधिष्ठापन, पम्प हाउस का निर्माण, पानी की निकासी तथा जल-जमाव से नगर को बचाने हेतु नाली एवं नालों का निर्माण, रास्ता निर्माण आदि काम कराये रहे हैं। उन्होने कहा कि मैंने नगर के समुचित विकास का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिये सभी आवश्यक एवं उपयुक्त होने वाले संसाधनों की उपलब्धता एवं उपयोगिता भी सुनिश्चित की जा रही है, लक्ष्य की प्राप्ति के लिये हम अनुशासन व ताल-मेल से कार्य को सम्पादित करते हुये विकास लक्ष्य को पालेंगे। इसके लिये उन्होंने नगर की प्रिय अवाम से सहयोग की भी अपील की है।
इस अवसर पर सालिम अंसारी पूर्व सासंद राज्य सभा, सभासद/सभासद प्रतिनिधिगण नसीम अख्तर, कारी जमील, नौशाद, नसीम अख्तर, फिरोज़ अहमद शब्बू, मुनौवर अब्दुल गफूर, अबरार अहमद सरफराज़, अशरफ, रईस आलम, मसऊद अख्तर, आदि के इलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे