मऊ--उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड का स्थापना दिवस डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र प्रसाद यादव जिला मुख्यायुक्त व जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ थे। समारोह की अध्यक्षता देव भास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज मऊ , प्रादेशिक उपाध्यक्ष व जिला कमिश्नर स्काउट जनपद मऊ ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ श्री राजेंद्र प्रसाद यादव ने स्काउटिंग के क्षेत्र एवं कोविड-19 सराहनीय कार्य करने के लिए देव भास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज मऊ को सम्मानित किया। समारोह में श्री वीके श्रीवास्तव, देव भूषण बनवाली, राकेश कुमार, नीलम गुप्ता, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, ऋषिकेश पांडेय, अखिलेश कुमार चौहान, राजेश कुमार यादव, राजेश कुमार तिवारी, राहुल तिवारी, रमा उपाध्याय, अर्पिता सिंह, रजनी खरवार, रंजना यादव, उर्वशी क्षत्रिय आदि को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री अरविंद कुमार त्रिपाठी, शरद कुमार पांडेय, अरविंद कुमार, शेखर चंद्र राम, राम सागर वर्मा, अनिल कुमार विमल, अरुण कुमार मिश्र, शिव प्रकाश शुक्ला, ज्ञानेश्वर मिश्रा, अमित कुमार शर्मा सहित विद्यालय के कर्मचारी गण एवं सैकड़ों की संख्या में स्काउट गाइड रोवर्स रेंजर्स उपस्थित थे। समारोह का संचालन श्री राजेश कुमार यादव डी ओ सी स्काउट ने किया।

