उपचुनावों में भारी जीत, बिहार में सरकार बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओ में उत्साह

मऊ --भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के उपचुनावों में मिली भारी जीत तथा बिहार में पुनः बहुमत से सरकार बनाने की खुशी से भाजपा कार्यकर्ता खासे उत्साहित दिखे।
         जनपद कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर एक दूसरे को बधाई दी।
         इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सात ख़ाली विधानसभाओं की सीटों में से छह सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है,यह कारवां ऐसे ही चलता रहेगा और कमल खिलता रहेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी जनहितकारी नीतियों से जनता का विश्वास जीत लिया है, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा से ओत प्रोत विचारों से पूर्ण राष्ट्र के उत्थान के लिए दृढ़ संकल्पित है।
         बिहार के चुनाव में वहां की जनता ने दिखा दिया है कि, अब जात पाती कि राजनीति नहीं चलेगी,अब सिर्फ विकास की बात होगी, जो विकास करेगा जनता उसका साथ देगी। 
          जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृढ़ निश्चय के साथ राष्ट्र के उत्थान का प्रयास और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सरकारी योजनाओ को अंतिम पायदान तक लागू करवाना जनता को रास आ रहा है, जिसको अब जनता भाजपा की जीत के रूप में वापस कर रही है।
     इस अवसर पर अरविंद सिंह, गनेश सिंह, राकेश मिश्र,नूपुर अग्रवाल,रमेश राय,आनंद सिंह रैकवार,सुनील यादव,राजीव जौहरी,पीयूष साहनी,राहुल उपाध्याय,मनीष मद्धेशिया,राधेश्याम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।