मऊ --पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले द्वारा मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) अभियान के क्रम में थाना कोतवाली व सरायलखंसी का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें सर्वप्रथम महिला हेल्प डेस्क का गहन निरीक्षण करते हुये सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ थाना परिसर, भोजनालय, स्नानागार/शौचालय, कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, हवालात इत्यादि का गहन निरीक्षण किया गया तथा थाने के रिकार्डों, विभिन्न प्रकार के रजिस्टरों का आदि का गहनतापूर्वक अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

