मऊ --गाइड लाइन के पालन के साथ डीएवी सकूल में थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज के साथ पठनपाठन शुरू

मऊ --आज उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कोविड 19 के निर्देशों का पालन करते हुए डीएवी इंटर कॉलेज मऊ में पठन-पाठन प्रातः प्रारंभ किया गया । सर्वप्रथम विद्यालय के मुख्य गेट पर विद्यालय के सभी अध्यापकों कर्मचारियों के थर्मल स्क्रीनिंग हुई, साथ ही साथ विद्यालय पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं की थर्मल स्कैनिंग एवं सैनिटाइज करा कर के और दूरी बनाते हुए कक्षा में बैठने की व्यवस्था की गई। प्रथम पाली में कक्षा 9 तथा 10 के छात्र छात्राएं प्रातः8:50 से 11.50 तक और द्वितीय पाली में 11 तथा 12 के छात्र-छात्राएं 12:20 से प्रारंभ करके 3:20 पर समाप्त हुई ।संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ श्रीमती अनार पति वर्मा विद्यालय का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने सैनिटाइजर एवं थर्मल स्कैनिंग का उपकरण देखा । कक्षाओं में जाकर के छात्र-छात्राओं पठन पाठन और बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया और बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित भी किया। बताया कि बच्चों को कोरोना वायरस से डरना नहीं चाहिए बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लड़ना चाहिए । संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक ने डीएवी इंटर कॉलेज के पठन-पाठन की व्यवस्था की सराहना की। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए बताया कि जो छात्र छात्राएं विद्यालय नहीं आ पा रहे हैं उनकी ऑनलाइन कक्षाएं पूर्व की भाँति चलती रहेगी। बहुत दिनों के बाद विद्यालय खुलने पर सभी छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए इच्छुक थे और बड़े मनोयोग के साथ पठन-पाठन का कार्य कर रहे थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने बताया कि कोई भी छात्र छात्राएं विद्यालय परिसर में या किसी एक कक्षा से दूसरी कक्षा में नहीं जाएंगे। 2 गज जरूरी पठन-पाठन के लिए जरूरी और विद्यार्थियों को विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया। कोई भी एक छात्र दूसरे छात्र से विद्यालय के मैदान या एक कक्षा से दूसरी कक्षा में नहीं मिलेगा। ना ही किसी प्रकार की पुस्तक का लेन देन करेगा। किसी भी छात्र छात्रा को सामान्य बुखार या सर्दी खांसी होने पर विद्यालय आने से प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही साथ विद्यालय के सभी शिक्षक अपनी-अपनी कक्षाओं में शिक्षण कार्य संपन्न किए । पढ़ाई के समय विद्यालय में कोई छात्र-छात्रा विद्यालय के फील्ड में दिखाई नहीं दिए। प्रथम पाली की छुट्टी होने के पश्चात सभी सभी कक्षों पुनः सेनेटाइज कराया गया। कमरों में साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी की गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री तिवारी ने सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों को शिक्षण प्रक्रिया को सुचारू रूप से प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया गया ।इस अवसर पर ऋषिकेश पांडेय, मनोज कुमार सिंह, शरद कुमार पांडेय, अनिल कुमार विमल, अरविंद कुमार , सुमित राय, बृजेश कुमार राय ,श्रीमती प्रसून लता ,कंचन लता एवं श्रीमती अर्चना गुप्ता सहित सभी अध्यापक एवं कर्मचारी विद्यालय व्यवस्था में सहयोग किए।