मऊ --सैनिक सम्मेलन का आयोजन पुलिस अधीक्षक घुले सुशील के नेतृत्व में किया गया

मऊ --पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में रात्रि 10 बजे पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा संगोष्ठी/सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस दौरान सर्वप्रथम उपस्थित पुलिसकर्मियों की समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराधों/कानून व्यवस्था से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर गहन समीक्षा करते हुये निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये-

 1 --. मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम मिशन शक्ति प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाय।
 2-- . एण्टी रोमियो स्क्वायड को और अधिक सक्रिय किया जाय तथा नियमित रुप से हाट-स्पाट चिन्हित कर शोहदों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय।
 *3* . महिला सम्बन्धी अपराधों के रोकथाम हेतु पूर्व में नामजद/प्रकाश में आये अभियुक्तों का सत्यापन किया जाय।
 *4* . 363/366 भादवि के मामलों में गम्भीर प्रयास सुनिश्चित करते हुये पीड़िता की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाय।
 *5* . प्रत्येक थाने पर महिलाओं को आत्म सुरक्षा का बोध कराये जाने हेतु महिला हेल्प डेस्क की स्थापना दिनांक 19.10.2020 तक प्रत्येक दशा में कर लिया जाय।
 *6* . नकबजनी/चोरी के अपराधों पर प्रभावी अंकुश हेतु रात्रिकालीन गश्त प्रभावी ढंग से की जाय तथा पूर्व में नकबजनी/चोरी की घटनाओंका जल्द से जल्द खुलासा किया जाय।
 *7* . गम्भीर चोटों के मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर जल्द से जल्द विवेचना का निस्तारण किया जाय।
 *8* . असमाजिक तत्वों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की जाय।
 *9* . 06 माह से अधिक लंबित विवेचनाओं का विशेष अभियान चलाकर निस्तारण कराया जाय।
 *10* . एससी/एसटी के अभियोगों में विवेचनात्मक कार्यवाही त्वरित गति से की जाय तथा पीड़ित को शत-प्रतिशत आर्थिक सहायता दिलायी जाय।
 *11* . जमानत पर रिहा टाप-10 अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय।
 *12* . वाहन चेकिंग/पैदल गश्त प्रभावी ढंग से किया जाय।
 *13* . अवैध शराब के निर्माण/बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही की जाय
 *14  -गिरफ्तारी हेतु शेष बचे अभियुक्तों के विरुद्ध एक माह का विशेष अभियान चलाया जाय तथा टीम बनाकर गम्भीर प्रयास करते हुये गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाय।
 *15--. कोविड-19 के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष/शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजुद रहे।