मऊ --महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन और सीओ मधुबन राजकुमार सिंह की देखरेख में हुई। इसमें कुल 19 मामले आए, जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से तीन का निस्तारण हुआ। जिसमें तीनों दंपति अपने सभी मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। इस दौरान दो मामलों में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। वही आठ मामलों में एक एक पक्षकार उपस्थित हुए तथा छह मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि एक नवंबर नियत कर अनुपस्थित पक्षकारों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया। महिला एच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से कौशिल्या और मनीष चैहान, रसीदा खातून और जमशेद उर्फ राजू तथा प्रियंका गुप्ता और प्रवीन गुप्ता ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ साथ रहने को तैयार हो गए। वही आशिया खातून और इजहार अहमद तथा सायदा परवीन और उफैजा के मामले मे पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। वही रीमा और अरविन्द कुमार, प्रतिमा और मनीष, रूपेश कुमार अंजली भारती, संगीता और राहुल,पूजा और सुमित, सुषमा और काशीनाथ, चंद्रकला साहनी और सूरज तथा सोनी और सोहराब अहमद के मामले में एक-एक पक्ष उपस्थित हुआ। वही प्रियंका और आजाद राजभर, पूजा सिंह और अजय बहादुर सिंह, शमा परवीन और मुहम्मद बेलाल,रीता और संजय तथा सीता और रमाशंकर के मामलें में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि एक नवंबर नियत कर अनुपस्थित पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक विजय कुमार सिंह, एच्छिक ब्यूरो के सदस्यगण इब्राहिम सेवक, विनोद कुमार सिंह, मौलवी अरशद, अर्चना उपाध्याय तथा महिला आरक्षी प्रीति दुबे ने योगदान दिया। बैठक में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन तथा सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए बैठक की गई। बैठक में काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
HomeUnlabelled
महिला एच्छिक ब्यूरो के प्रयास से तीन दंपति साथ- साथ रहने को हुए राजी,19 में तीन मामलों का हुआ निस्तारण

