मऊ--उत्तर प्रदेश भारत स्काउट ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के शुभ अवसर पर माल्यार्पण किया

 मऊ--उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड प्रदेशीय कार्यालय के निर्देश पर डीएवी इंटर कॉलेज मऊ पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में देव भास्कर तिवारी प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं जिला कमिश्नर स्काउट मऊ उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीदेव भास्कर तिवारी ने महात्मा गांधी के जीवन, कृतित्व एवं व्यक्तित्व विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। श्री तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी सभी धर्मों को समान रूप से मानते थे। देश को आजाद कराने में उनका जो योगदान रहा उसके लिए देश सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने सत्य अहिंसा और शांति का मार्ग अपनाया।
      दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल
 साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को अंगीकार करना होगा। जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री राजेश कुमार यादव ने सर्वधर्म प्रार्थना संपन्न कराई। सभी रोवर रेंजर स्काउट के पदाधिकारियों ने विद्यालय में स्वच्छता और सफाई का कार्य किया। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री अखिलेश कुमार चौहान, रामा पांडे, अर्पिता सिंह सहित स्काउट गाइड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रतिभाग किया।