स्वतंत्रता सेनानी और हिंदूवादी नेता विनायक दामोदर सावरकर यानी वीर सावरकर को भारत रत्न देने की माँग को लेकर केसरिया हिन्दू वाहिनी परिवार जनपद मऊ ने माननीय प्रधानमँत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मऊ को सौँपा।
ज्ञापन देते हुये प्रदेश प्रवक्ता बिन्दू सिँह ने कहा कि देश की स्वतँत्रता मेँ महत्वपुर्ण योगदान देने वाले वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाना चाहिये।
सँगठन के मुख्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सँदीप श्रीवास्तव ने कहा कि वीर सावरकर जी एक स्वतँत्रता सेनानी के साथ एक राजनेता, वकील, लेखक और हिंदुत्व दर्शनशास्त्र के प्रतिपादक थे उन्हे भारत रत्न दिया जाना चाहिये यह उनका हक है। जो भारत सरकार को ससम्मान उन्हे देना चाहिये।
ज्ञापन सौँपने वालोँ मेँ मुख्य रुप से- करिश्मा वर्मा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, मीना अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रमिला, नेहा कपुर, रीना मौर्या, कृष्णा खण्डेलवाल, पुष्पा जायसवाल, रीता मौर्या, युवा मोर्चा से जिलाध्यक्ष हिमाँशु सिँह, पवन यादव, सुबोध कन्नौजिया, प्रभात शर्मा, शुभम वर्मा, दीपक मौर्या, अनुपम चौरसिया, शिवम राजभर, विवेक चौरसिया सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे।

